: निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमरोहा, जून 24 -- बछरायूं। थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जबरन गर्भपात कराने, रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने निकाह का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने दवा खिलाकर दोनों बार गर्भपात करा दिया। महिला का यह भी आरोप है कि निकाह का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये ले लिए गए। जब उसने निकाह करने की बात कही तो आरोपी और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.