: कैंट में मृतक को मिलेगा चार लाख मुआवजा, पांच सौ आपदा मित्र लगाए गए
बरेली, जून 12 -- जिले में आए आंधी-तूफान और बरसात के बाद ध्वस्त हुई व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। जो नुकसान हुआ है उसके आंकलन के अलावा कैंट क्षेत्र में जिस युवक की मौत हुई उसे चार लाख रुपए का मुआवजा देने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन की तरफ से पांच सौ से अधिक आपदा मित्रों को लोगों को सतर्क करने के लिए लगाया गया है। एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिस युवक की मौत हुई है। उसके परिवार को चार लाख रुपए का राहत कोष दिया जाएगा। इसकी कागजी कार्रवाई 24 घंटे के अंदर पूरी करा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा मित्रों का एक ग्रुप भी बना हुआ है। उनसे कहा गया है कि अपने यहां लोगों को अलर्ट करें। अगर कोई विकट परिस्थिति सामने आती है तो तत्काल प्रशासनिक मशीनरी को सूचना दें。 यह भी पढ़ें- : कैंट में मृतक को मिलेगा चार लाख मुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.