:बिना चार्ज किए 24 घंटे सीमाओं की निगरानी करेगा ड्रोन
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- प्रयागराज। सीमाओं पर निगरानी करने वाले ड्रोन को बार-बार चार्जिंग के लिए जमीन पर उतारने की जरूरत अब कम होगी। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के वैज्ञानिक ने ऐसा पावर कन्वर्टर विकसित किया है, जो एक ही सिस्टम में सौर ऊर्जा, बैटरी और फ्यूल सेल को जोड़कर ड्रोन को लगातार बिजली उपलब्ध करा सकता है। यह कन्वर्टर उड़ान के दौरान जरूरत के हिसाब से अलग-अलग ऊर्जा स्रोतों का इस्तेमाल करेगा। इससे ड्रोन लंबे समय तक हवा में रह सकेगा और 24 घंटे तक निगरानी जैसे लंबे मिशन के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। इलेक्ट्रिकल विभाग के डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने इंटेलिजेंट एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम और पावर कन्वर्टर विकसित किया है। इसका उन्हें 20 वर्ष की अवधि का पेटेंट मिला है। मौजूदा व्यवस्था में सौर ऊर्जा, बैटरी और फ्यूल सेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.