प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। खरवार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में वीर सपूत नीलांबर-पीतांबर खरवार का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके बलिदान को प्रेरणादायक बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह खरवार ने समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम में वासुदेव, विष्णु कुमार, बाबूराम आदि ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.