::: डंपर का टायर फटने से चालक की मौत
मुरादाबाद, जून 24 -- शरीफ नगर। शरीफ नगर निवासी तस्लीम अहमद (पुत्र नूर हसन) बुधवार केा उत्तराखंड स्थित एक प्लांट से अपने डंपर में रेता भरकर उसे अनलोड करने जा रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड बॉर्डर के निकट अचानक डंपर का टायर पंचर हो गया। तस्लीम अहमद डंपर को रोककर उसका पंचर टायर बदलने के लिए जैसे ही जैक लगा रहे थे, तभी अचानक डंपर का दूसरा टायर भयंकर धमाके के साथ फट गया। यह ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आने से तस्लीम अहमद की मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.