मुंबई , अप्रैल 27 -- फिल्म 'राव बहादुर' O5 जून 2026 को रिलीज होगी। 'महेश बाबू प्रेजेंट्स' और वेंकटेश महा की फिल्म 'राव बहादुर' के स्ट्राइकिंग फर्स्ट लुक के बाद, मेकर्स ने अब इसका टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने इसे सबसे अनोखे और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में से एक बना दिया है।
सत्य देव के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन वाले इस टीजर को बेहतरीन रिव्यूज मिल रहे हैं और इसने दर्शकों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। मेकर्स ने अब आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट 05 जून, 2026 घोषित कर दी है।
सोशल मीडिया पर रिलीज डेट का ऐलान करते हुए मेकर्स ने एक शानदार पोस्टर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है,"शाही आगमन के लिए तारीख लॉक कर दी गई है।मिलिए 'राव बहादुर' से, दुनिया भर के सिनेमाघरों में 05 जून, 2026 से।राव बहादुर / याद रखिये।संदेह एक शैतान है। "'राव बहादुर' का टीज़र एक अनोखी कहानी पेश करता है जहाँ नायक पर एक शैतान का साया है, और यहाँ 'संदेह' ही सबसे बड़ा शैतान है। यह फिल्म को रहस्यमयी यथार्थवाद में रची-बसी एक साइकोलॉजिकल ड्रामा के रूप में स्थापित करती है।
सुपरस्टार महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की 'जीएमबी एंटरटेनमेंट' द्वारा प्रेजेंट की जा रही 'राव बहादुर', प्रशंसित फिल्म मेकर वेंकटेश महा की अगली फिल्म है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित