लखनऊ , फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 का 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट विधानमंडल के दोनों सदनों में पारित हो गया। बजट पारित होने के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत सभी दलों के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित कराने में सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित