दरभंगा , सितंबर 28 -- िहार के दरभंगा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 882 लीटर विदेशी शराब, एक पिकअप पार्सल वैन और दो बाईक जब्त की है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 16.14 लीटर विदेशी शराब और एक स्कूटी जब्त की गयी।इसी क्रम में सूचना के आधार पर केवटी थाना क्षेत्र के असराहा गांव में छापेमारी कर सड़क पर लावारिस खड़े एक मोटरसाइकिल से छह लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। मोटरसाइकिल और शराब दोनों जप्त कर लिया गया है।
वहीं, सकतपुर थाना क्षेत्र में सूचना के आधार पर उजान छिनमस्तिका जाने वाली सड़क पर कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप की जांच की गई तो उसमे से 860 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। पुलिस ने शराब लदी पिकअप (पार्सल वैन) को भी जब्त कर लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिकअप से शराब किसी तस्कर को पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में पुलिस की गस्ती गाड़ी को देखकर चालक पिकअप को बीच सड़क पर छोड़कर भाग गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि वाहन पर अंकित निबंधन संख्या के आधार पर वाहन मालिक एवं शराब तस्करी में जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित