मोतिहारी , सितंबर 04 -- िहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर थाना पुलिस ने 80.350 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संग्रामपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना के सामने एसएच-74 पर एक कार अरेराज से खजुरिया की ओर जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित टीम ने वाहन जांच के दौरान कार को रोककर तलाशी ली।
सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने में लाल रंग के प्लास्टिक में बंधे 25 पैकेट मिले, जिनमें कुल 80.350 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।पुलिस ने कार चालक नितिश कुमार और कार में सवार राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में संग्रामपुर थाना कांड संख्या 324/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित