राजनांदगांव , जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी रोहित कश्यप भगवान शिव की आराधना और देश की सांस्कृतिक विविधता को निकट से जानने के उद्देश्य से करीब 7500 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा कर रहे हैं और अपनी यात्रा के क्रम में बुधवार को वह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

रोहित कश्यप ने बताया कि उनकी पदयात्रा को दो महीने 26 दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान वह अब तक करीब 2600 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वह अयोध्या में श्री राम, काशी में विश्वनाथ, झारखंड में बाबा बैद्यनाथ और पुरी में जगन्नाथ जी के दर्शन कर चुके हैं। आगे उनकी यात्रा उज्जैन महाकाल, अमरनाथ और फिर केदारनाथ धाम तक जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित