रांची , सितंबर 27 -- झारखंड पुलिस (एसआईएसएफ) बोकारो में कार्यरत संतोष बोबोंगा ऑल इंडिया पुलिस गेम्स आयोजन समिति द्वारा हरियाणा राज्य के करनाल शहर में 23 से 27 सितंबर, 2026 तक आयोजित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेस्लिंग क्लस्टर बॉडी बिल्डिंग में ने बॉडी बिल्डिंग में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर पुलिस परिवार के साथ साथ राज्य का नाम रौशन किया।

वहीं वर्ल्ड पुलिस गेम्स, कनाडा, विनिपेग 2023 में 02 स्वर्ण हासिल कर चुके संतोष बोबोंगा ऑल इंडिया पुलिस बॉडी बिल्डिंग में 5 स्वर्ण,01 रजत एवं,01 कांस्य पदक जीत चुके हैं।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डी. जी. पी. तदासा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक जैप प्रिया दुबे समेत राज्य के पुलिस सभी आई पी एस अधिकारियों, समेत खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित