बरेली , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों ने 70 साल सत्ता में रहकर खूब लूटा। सरकारी और गैर सरकारी संपत्तियों पर कब्जे कराये और किया। उत्तर प्रदेश में रुहेलखंड क्षेत्र एक संपन्न और औद्योगिक क्षेत्र था जो उन्होंने खूब उजाड़ा लेकिन बहुत दिन चले गए। अब यह क्षेत्र औद्योगिक विकास और आर्थिक संपन्नता में आगे है। उत्तर प्रदेश में बरेली क्षेत्र अपनी पहचान बन चुका है।
श्री शर्मा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाग लेने बरेली आए थे। शनिवार दोपहर उन्होंने मंच से विपक्ष पर कड़े प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बहुत आगे बढ़ चुका है पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक विकास किए हैं। उत्तर प्रदेश अब कमजोर प्रदेश नहीं है। पहले सत्ता में रहने वाले प्रभावशाली लोग सरकारी और दूसरे लोग कमजोर लोगों की संपत्ति पर जबरन कब्जा कराते थे अथवा खुद कर लेते थे लेकिन अब ऐसा वातावरण नहीं है।
उन्होंने बरेली में पिछले दिनों हुए बवाल पर बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून वाली सरकार है जो कानून से खिलवाड़ करेगा वह बख्श नहीं जाएगा जबकि पहले ऐसा नहीं था। ऐसे लोगों को संरक्षण दिया जाता था। उन्होंने नाम लिए मगर कहा कि जेल होने पर बिना किसी बेल लोग बाहर आ जाते थे। अब यह मजाक नहीं होगा। कानून हाथ में लेने वाला बख्श नहीं जाएगा।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा पहले सरकारें लूटपाट में रुचि लेती थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले बिजली सप्लाई बांस बल्ली सहारे दी जाती थी। बिजली सप्लाई भी नहीं मिल पाती थी। क्योंकि पिछली सरकारें काम चलाऊ थी जबकि अब बिजली सप्लाई पोलों से हो रही है। शहर से गांव तक बिजली सप्लाई भरपूर हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित