जशपुर , जुलाई 27 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा निवासी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में पदस्थ सुपरवाइजर दशरथ साहू के वार्ड 10 स्थित घर में सात वर्ष पूर्व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर लगाया गया दुर्लभ ब्रह्मकमल 24 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे खिल उठा। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद पुष्प के खिलने से परिवार में खुशी और आस्था का माहौल बन गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी इस दुर्लभ पुष्प के दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।

दशरथ साहू ने बताया कि ब्रह्मकमल अत्यंत दुर्लभ और पवित्र पुष्प माना जाता है।जो हिमालय में पाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसका खिलना शुभता, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सात वर्षों की देखभाल के बाद पौधे में पहली बार ब्रह्मकमल खिलना उनके परिवार के लिए अविस्मरणीय क्षण रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित