हरिद्वार , अगस्त, 22 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में 'नशा मुक्त देवभूमि-2026'अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक देर रात रानीपुर कोतवाली की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस ने विष्णुलोक कॉलोनी निवासी विपिन पुत्र हरिद्वारी लाल को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित