सुपौल , अगस्त 23 -- िहार में सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 595 लीटर विदेशी शराब बरामद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि शराब तस्करों द्वारा करजाइन और बलुआ बाजार थाना क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर वीरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया गया।उन्होंने बताया कि करजाइन थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन की तलाशी लेने पर 358 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। पुलिस ने वाहन चालक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। वह राघोपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का निवासी है।
श्री शरथ ने बताया कि इसी प्रकार बलुआ बाजार थाना क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन की तलाशी के दौरान 237 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। इस मामले में वाहन चालक सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित