चंडीगढ़ , जून 24 -- पंजाब के मोहाली में बहाल कच्चे यूनियन के अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को 562 अध्यापकों के साथ पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड परिसर से चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर की ओर मार्च किया।

जैसे ही प्रदर्शनकारी अध्यापक चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पहुंचे, उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद अध्यापकों ने बॉर्डर पर ही पक्का धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अध्यापकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान एक महिला कांस्टेबल की वर्दी फटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। महिला कांस्टेबल ने घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शनकारियों को खरी-खरी सुनाई।

अध्यापकों का कहना है कि उनकी मांगों का समाधान होने तक उनका धरना जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित