भरतपुर , सितम्बर 06 -- राजस्थान में डीग के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे 51 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोवर्धन की ओर से दो गाड़ियों में गांजे की बड़ी खेप डीग लाये जाने की सूचना के बाद पुलिस ने बहज चौकी पर नाकाबंदी की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के अवरोधक तोड़कर भागने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने उनका पीछा करते हुए मालिपुरा मोड़ पर घेराबंदी करके दो कारों में सवार जीतेंद्र सिंह उर्फ जीतू (30), शीशपाल जाट (35) और नरेश (30) को गिरफ्तार करके उनसे चार 50 किलो से अधिक गांजा बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित