बेंगलुरु, मई 18 -- कर्नाटक स्टेट दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 5वें नेशनल फिजिकल डिसएबिलिटी एलीट नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कर्नाटक की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य रूप से किया गया। देशभर की शीर्ष टीमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का राष्ट्रीय मंच मिल रहा है।
इस अवसर पर डीसीसीआई सचिव रविकांत चौहान ने कहा कि डीसीसीआई लगातार 24 टीमों के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहा है, लेकिन इस वर्ष प्रतियोगिता को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शीर्ष 12 टीमों के साथ एलीट टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य 12 टीमों के लिए प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित