नयी दिल्ली , अक्टूबर 31 -- विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के कुल 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है।
इस पदक के जरिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के योगदान को मान्यता दी जाती है।
गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इस पदक का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के काम को पहचान देना, काम के उच्च मानकों को बढ़ावा देना और उनका मनोबल बढ़ाना है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक फरवरी 2024 को इस पदक की शुरुआत के संबंध में अधिसूचना जारी की थी।
यह पदक पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया शाखाओं, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विशेष शाखाओं, केंद्रीय पुलिस संगठनों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद और असम राइफल्स के उन सदस्यों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने काम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित