भरतपुर , जुलाई 05 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के पुलिस और मादक पदार्थ निरोधी कार्य बल (एएनटीएफ) के संयुक्त दल ने एक व्यापारी सहित उसके सहायक को गिरफ्तार करके उनसे 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान मुकुट बिहारी जांगिड़ (36) और हनुमान मीणा (30) के रूप में हुई है। जांगिड़ ओडिशा से करीब पांच हजार रुपए प्रति किलो गांजा खरीदकर बस, ट्रेन और बाद में कार के जरिए लाकर यहां 15 से 20 हजार रुपए प्रति किलो तक बेचता था। वह अपने साथी हनुमान को प्रत्येक चक्कर के लिए 20 हजार रुपए देता था।
पुलिस ने बताया कि बरामद गांजे की खेप आरोपियों ने कार की डिग्गी में विशेष मॉडिफाइड बॉक्स में छिपाकर रखी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित