पटना , अक्टूबर 17 -- बिहार की राजधानी पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने 468 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को मिली सूचना के आधार पर सुलतानगंज थाना पुलिस और जिला सूचना इकाई (डीआईयू) की संयुक्त टीम ने लॉ कॉलेज घाट के पास छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 468 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित