अलवर , जनवरी 29 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी पुलिस ने मंगलवार को 463 किलो अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि यह कार्रवाई सक्षम न्यायालय के आदेश पर पूरी कानूनी प्रक्रिया और पारदर्शिता के साथ की गई। ये मादक पदार्थ पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थे। पुलिस ने अपने विशेष अभियान के तहत इन नशीले पदार्थों को एकत्रित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित