दरभंगा , अक्टूबर 02 -- बिहार में दरभंगा जिले की पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 45.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सुत्रो के अनुसार केवटी थाना क्षेत्र के बाढ़ पोखर के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के पास से 14.580 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। इस मामले में पुलिस सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव निवासी सरोज साह को गिरफ्तार किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है।
एक अन्य कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर केवटी थाना क्षेत्र के बनवारी पट्टी गांव से 7.320 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी।
वहीं, सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान अस्थुआ गांव से एक स्कूटी पर लदे तीन कार्टन से 23.46 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब कारोबारी पिंटू ठाकुर, निवासी अस्थुआ, थाना सिंहवाड़ा, दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित