सुपौल , अगस्त 14 -- शस्त्र सीमा बल (एसएसबी)45वीं वाहिनी बीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन में गुरुवार को को हर घर तिरंगा अभियान के तहत 45वीं वाहिनी के वाहिनी चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में वाहिनी के कार्मिकों ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नरेश कुमार, कमांडेंट (मेडिकल), जगदीश कुमार शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी, प्रवीण कुमार कौशिक, कमांडेंट सहित जिला सदर अस्पताल, सुपौल ब्लड बैंक की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति की भावना के साथ-साथ सामाजिक सेवा और जनकल्याण के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
वाहिनी द्वारा भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित