सुपौल , अगस्त 31 -- ेक पोस्ट भीमनगर में 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं सशस्त्र पुलिस बल(एपीएफ) नेपाल के मध्य भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा की वर्तमान सुरक्षा स्थिति, सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों, आपसी समन्वय तथा सूचना आदान-प्रदान प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सीमा क्षेत्र में बढ़ते मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिये आवश्यक उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सीमा पर अवैध आवागमन एवं तस्करी की रोकथाम के लिये संयुक्त प्रयास, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की त्वरित सूचना साझा करना, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम, संयुक्त गश्त को और अधिक प्रभावी एवं नियमित बनाने पर बल,सीमा क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आपसी सहयोग बनाए रखने के लिये समन्वय,आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया एवं सहयोग प्रणाली को सुदृढ़ करना,वर्तमान बाढ़ के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा, राहत एवं बचाव संबंधी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों द्वारा आपसी विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

एसएसबी 45वीं वाहिनी की ओर से गौरव सिंह कमांडेंट, 45वीं वाहिनी,प्रवीण कुमार कौशिक,हरजीत राव - उप कमांडेंट निरीक्षक (सा.),गिरिराज प्रसाद मीणा एवं अन्य बलकर्मी उपस्थित थे। वहीं नेपाल एपीएफ के प्रतिनिधिमंडल में 04वीं बटालियन एपीएफ के पुलिस अधीक्षक लाभ कुमार सपकोटा, 06वीं बटालियन एपीएफ के पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह राइ , एपीएफ हरिपुर के पुलिस उपाधीक्षक फुरजी शेरपा समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा भविष्य में भी इस प्रकार की समन्वय बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित