सहरसा , मई 05 -- जिला एथलेटिक्स संघ सहरसा के सचिव रोशन सिंह धोनी नेमंगलवार को बताया कि 18 से 20 मई तक सहरसा स्टेडियम सहरसा में 41वां जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा।
श्री धोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सहरसा जिला के यू -14, यू - 16 ,यू - 18,यू -20, यू -23 एवं ओपन आयु वर्ग के बालक/बालिका खिलाड़ी भाग लें सकते है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को निबंधन कराना अनिवार्य है। निबंध की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक रखी गई है। निबंधन शुल्क मात्र 20 रूपये प्रति खिलाड़ी रखा गया है।
सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी किसी एक आयु वर्ग के दो विधा में भाग ले सकते हैं अपने-अपने विधाओं में सफल प्रतिभागियों को जिला एथलेटिक्स संघ की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा एवं उन्हें अच्छे प्रशिक्षण के बाद पटना में आगामी माह जून 2026 में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा ।उन्होंने बताया कि कोई भी खिलाड़ी निबंधन फॉर्म जिला खेल कार्यालय सहरसा स्टेडियम सहरसा से दिन के 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक एवं सुबह 9:00 बजे से रात्रि के 8:00 बजे तक साईं स्पोर्ट्स सुपर मार्केट सहरसा से भी प्राप्त कर सकते हैं एवं समयाअवधि के बीच वहीं पर जमा भी कर सकते हैं।
जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद में बताया कि जिला एथलेटिक्स मीट में किसी भी विद्यालय के या विद्यालय से बाहर के महाविद्यालय के व महाविद्यालय से बाहर के छात्र छात्रा भाग ले सकते हैं।
इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रबिंद्र कुमार सिंह ,संस्थापक श्री नारायणा मेडिकल कॉलेज ने कहा कि हम सहरसा में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी दिनों में यह प्रयास करेंगे कि सहरसा जिला के खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधा दी जा सके।
श्री धोनी ने बताया कि इस जिला एथलेटिक्स मीट में , 60मी,100मी, 200मी, 400मी, 600मी, 800मी 1500मी, 3000मी दौड़ के साथ साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक ,चक्का फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित