भीलवाड़ा , जुलाई 20 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक कार से दो कट्टों में 39 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा बरामद किया।
थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने सोमवार को बताया कि रात में पुलिस दल काे गश्त के दौरान सूचना मिली कि जीवा का खेडा चौराया से जीवा खेडा गांव जाने मार्ग के पास एक कार और एक मोटर साईकिल संदिग्ध हालत में खडी हैं। इस पर पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा तो वहां कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। वहां लोगों की भीड़ जुटी थी।
उन्होंने बताया कि कार की तलाशी लेने पर उसमें दो कट्टों में कुल 39 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। कार में सवार लोग कार छोड़कर फरार हो गये थे। पुलिस ने उनकी तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित