रांची , सितंबर 15 -- 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 131 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं बिहार एथलेटिक्स संघ, पटना द्वारा आगामी 22 से 24 सितंबर 2026 कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में होगी।
झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ के सचिव एस के पांडे नेआज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं धनबाद एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद में 21 से 22 अगस्त को आयोजित तीसरी झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में 08 से 09 अगस्त को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चंदनक्यारी, बोकारो में आयोजित तीसरी झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य के 69 बालक एवं 62 बालिका समेत कुल 131 एथलीटों का चयन राज्य टीम में किया गया है।
इस प्रतियोगिता में मेजबान बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, असम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार की टीम भाग लेगी। 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, पटना से चयनित एथलीट आगामी 24-27 अक्टूबर तक चेन्नई में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे भाग लेगी।
राज्य टीम में चयनित एथलीट में बालक अंडर 14 वर्ष : आयुष कुमार, आकाश मंडल, विशाल कुमार (साहेबगंज), ओम नाथ (धनबाद), आसिफ शेख, हिमांशु कुमार (बोकारो), अंश उरांव (गुमला), रजी खान (देवघर) शामिल हैं।
बालक अंडर 16 वर्ष : एमानुएल किस्कू, परमा हांसदा (साहेबगंज), श्रवण सिंह (खूंटी), सुभाष ओरांव (सिमडेगा), बसंत उरांव (लोहरदगा), विमल राज (रामगढ़), सुजल कुमार (गुमला), जय कुमार (बोकारो), शुभम कुमार, प्रत्यय पाण्डेय (पलामू), रिशु सिंह (गिरिडीह), विष्णु मुर्मू (देवघर), आयुष कुमार (धनबाद), आदित्य कुमार (रांची) ।
बालक अंडर 18 वर्ष: पृथ्वी राज मंडल, चंदन रजवार (साहेबगंज), रिशु राज, छोटू रजक, अनिकेत चौधरी (रांची), अनीत उरांव, कमलेश उरांव, प्रिंस तिर्की, जयदीप उरांव, मोहित कुमार ,हरेन महतो (लातेहार) प्रिंस कुमार (सरायकेला), विशाल कुमार, राहुल महतो, साजिद, राजा राम मरांडी (बोकारो), संतोष कुमार (जामताड़ा), मिथिलेश सिंह, अर्जुन सिंह, राजवीर सिंहा (पूर्वी सिंह भूम), अमीर रिजवान (धनबाद)।
बालक अंडर 20 वर्ष: शुभम एक्का, प्रतीक उरांव(गुमला), निशांत भगत (लोहरदगा),बाबू लाल पासवान, सरवर (गोड्डा), अभिजीत कुजूर, अमर दीप उरांव, विवेक उरांव,(लातेहार)अमन कुमार,संजीव भारती, दुलार केरकेट्टा, प्रतीक कुमार (बोकारो), राहुल उरांव (चतरा), अमित महतो (रांची) दीपक मुंडा, अमित लोहरा (रांची), दीपक महतो (हजारीबाग), लव रविदास (गिरिडीह), रितेश कुमार (रामगढ़), अक्षय कुमार, आयुष राज सिह (धनबाद), विवेक यादव (साहेबगंज), हेमंत कुमार (पलामू), अंकित किशोर (पूर्वी सिंह भूम)।
बालिका अंडर 14 वर्ष : अंतरि रानी कुजूर (लातेहार), दिव्या कुमारी, खुशबू कुमारी (रामगढ़), अनिमा कुमारी (हजारीबाग), अर्चना उरांव (लोहरदगा), रोशनी कुमारी (साहेबगंज), वैष्णवी शर्मा, अंकिता महतो (धनबाद)।
बालिका अंडर 16: गुरु बारी बांकीरा (पश्चिमी सिंहभूम), कोमल कुमारी (पूर्वी सिंह भूम), नैना सिंह, नेहा तिग्गा, सपना सपना यादव,(रामगढ़), सोनी कुमारी, पिंकी लकड़ा, रामी कुमारी, कांति कुमारी (हजारीबाग), सोनी कुमारी (रांची), आकांक्षा मिंज (लातेहार), काजल कुमारी, बेबी कुमारी (साहेबगंज) मुक्ता कुमारी (जामताड़ा)।
बालिका अंडर 18: ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंह भूम), पृथ्वी उरांव, अनिशा कुमारी, मधु कुमारी , पलक कुमारी, , सीमा कुमारी, ऊषा कुमारी (हजारीबाग),तनीषा कुमारी , निधि तिर्की, नंदनी कुमारी (रामगढ़), किरण कुमारी, अवनी कुमारी, राजकुमारी यादव (धनबाद), दशमी कुंडलना (रांची), यशमिता गोंड (प. सिंहभूम), संध्या कुमारी, मानसी कुमारी, सुहानी कुमारी (पलामू), गोमा पूर्ति (खूंटी), शिल्पा कुमारी (गुमला), प्रतीक्षा नगेसिया (लातेहार), रिया कुमारी (बोकारो)।
बालिका अंडर 20 वर्ष: पुतुल बास्की (दुमका), सुहानी कुमारी, अनामिका उरांव, जैकलिन खेस, रीतु कुमारी, नेहा खलको (बोकारो) पूनम कुमारी, शिवानी कुमारी, चिंतामणि टूटी, मंजू कुमारी, असुंता टेटे, बबली कुमारी (रांची), मोनिका कुमारी, तनु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी (धनबाद) सोनम कुमारी (धनबाद), सविता मुर्मू ( जामताड़ा), जोशना सिंह सरदार (सरायकेला) ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित