श्रीगंगानगर , मई 14 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ और जैतसर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 36 ग्राम हेरोइन और 1400 नशीले कैप्सूल बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने गुरुवार को बताया कि अनूपगढ़ में बुधवार शाम को अंबेडकर सर्किल के पास ताहिर उर्फ महबूब (28) से पुलिस ने 36 ग्राम हेरोइन बरामद की।

उधर,जैतसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चक 3- जीबी रेलवे फाटक के पास बुधवार शाम को अनिल बिश्नोई (45) को गिरफ्तार करके उससे 1400 नशीले प्रेगाब्लिन कैप्सूल बरामद किये।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित