ऋषिकेश , जुलाई 11 -- उत्तराखंड में देहरादून-ऋषिकेश मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सात मोड़ क्षेत्र में तीन हजार से अधिक हरे-भरे विशालकाय पेड़ों की प्रस्तावित कटान के विरोध में शनिवार को हिमाद्रि संस्था के बैनर तले युवाओं और युवतियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान युवतियां वृक्षों से लिपट गईं और उत्तराखंड के ऐतिहासिक चिपको आंदोलन की याद ताजा करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बड़कोट वन रेंज स्थित सात मोड़ के समीप आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विकास कार्यों का विरोध नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर हजारों हरे-भरे और वर्षों पुराने वृक्षों की कटान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उनका कहना था कि इन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ेगा, वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित होगा और भविष्य में जलवायु संबंधी समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित