पटना , अप्रैल 07 -- बिहार में पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 3.9 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर 02, अमरेंद्र कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि मनेर थानांतर्गत गौरैया स्थान गांव के नीलकंठ टोला में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर छिपकर गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में एक छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित