पंचकूला , अगस्त 01 -- हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 किलो 6 ग्राम गांजा बरामदगी मामले के मुख्य आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर हिसार पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए मुख्य आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है।
प्रवक्ता के अनुसार, 15 जुलाई, 2026 को सीआईए मिलगेट, हिसार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजगढ़ बाईपास पुल, गांव पीरावाली के पास से कुंदन पुत्र कांतिप्रसाद, निवासी न्योली कलां, जिला हिसार, को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 3 किलो 6 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना सदर हिसार में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच के दौरान थाना सदर हिसार के उप निरीक्षक राजबीर सिंह ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर नशे की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति की पहचान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित