पटना , जुलाई 13 -- ाज्य में इकोटूरिज्म के सुनियोजित विकास और निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को 'इकोटूरिज्म इन्वेस्टर्स मीट' का आयोजन किया गया। इकोटूरिज्म इन्वेस्टर्स मीट में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 50 इन्वेस्टर्स और प्राइवेट पार्टनर्स ने भाग लिया।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में इस आयोजन को किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निवेशकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग उनके साथ पूर्ण रूप से खड़ा रहेगा।
विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में पर्यटन और इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने इकोटूरिज्म स्थलों को दो श्रेणियों में विभाजित किया है। ग्रुप-ए में 29 बड़े जलाशय शामिल हैं, जहां बड़े स्तर का इकोटूरिज्म विकास होगा। वहीं ग्रुप-बी में 247 तालाब, पोखर, झील एवं आर्द्रभूमियां शामिल हैं, जिनमें मध्यम और छोटे निवेशक भी भाग ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित