पटना, मार्च 18 -- आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओर से ऑपरेटिव वर्कशॉप एवं बिहार-झारखंड मिडटर्म एकेडमिक मीट का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम इंडियन एसोसिएशन ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जन्स तथा बिहार-झारखंड एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होगा।तीन दिवसीय यह आयोजन देशभर के प्रतिष्ठित एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जनों को एक मंच पर लाएगा।
इस अवसर पर मेधा भावे, संदीप शर्मा, दिनेश कदम, वेंकट रमना, रजत गुप्ता, पराग तैलंग, वी एस राठौड़, जयंत दास, शिवांगी साहा, शीजा राजन, मानेश सिंघल और आदित्य अग्रवाल जैसे प्रख्यात विशेषज्ञ अपने अनुभव और नवीनतम तकनीकों को साझा करेंगे।इस वर्कशॉप में ऑपरेटिव डेमोंस्ट्रेशन, वैज्ञानिक सत्र और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को एस्थेटिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित