पटना , अप्रैल 25 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम को हर बूथ पर सुने जाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन को सुन सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम इस महीने 26 अप्रैल को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को खास बनाने और जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा पूरी तरह तैयार है। इस कार्यक्रम को लेकर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बैठक हुई जिसमें सभी मंडल के अध्यक्ष और मन की बात कार्यक्रम के संयोजक उपस्थित रहे।

‎ 26 अप्रैल को होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम के 133वें संस्करण की तैयारी के लिए वर्चुअल रूप से आयोजित इस बैठक में मंडल अध्यक्ष के अलावा भी कार्यक्रम के प्रदेश टीम के सदस्य भी शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का 'मन की बात' एक मासिक कार्यक्रम है, जिसमें वे देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा की ‎हर कोई इस कार्यक्रम को सुनना और देखना चाहता है। ऐसे में प्रदेश भाजपा ने 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सुने जाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे लोग प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रेरक संबोधन को सुन सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित