पटना , फरवरी 21 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंदन कुमार ने शनिवार को बताया कि 31 अक्टूबर 2023 को मोकामा थानांतर्गतराष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर अपराधियों के द्वारा गुड-लोडेड एक पिकअप वाहन को लूट लिए जाने संबंधी सूचना मिली थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त कुल 13 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। लूट की गई पिकअप वाहन को बरामद कर लिया गया थापुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट कांड में संलिप्त मुख्य षड्यंत्रकर्ता एवं 25 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त चंदन यादव की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही थी ।इसी क्रम में 20 फरवरी की शाम मोकामा थाना की पुलिस टीम, एवं बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में चंदन यादव को फतुहा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार अभियुक्त चंदन यादव का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तार चंदन यादव से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित