बलौदाबाजार , फरवरी 19 -- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी जनपद पंचायत में पदस्थ उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) गोपाल कृष्ण शर्मा को गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी पर एक आवेदक से एक लाख रुपए की मांग करने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति का राजस्व संबंधी प्रकरण एसडीओ कार्यालय में लंबित था। आरोप है कि संबंधित कार्य को निपटाने के एवज में एसडीओ द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर आवेदक ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित