चंदौली/ बलुआ , अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश में चंदौली पुलिस ने रविवार को गोवध निवारण अधिनियम के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमन यादव उर्फ बंडुल पुत्र जिउत यादव निवासी चकरा, थाना बलुआ है। वह मुकदमा अपराध संख्या 55/2026 में धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस टीम ने आज कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव और कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित