पौड़ी , सितंबर 23 -- छत्तीसगढ़ के पौड़ी विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति निर्धारित लक्ष्य से अधिक है, वे आवश्यकतानुसार लक्ष्य संशोधन की कार्रवाई करें, ताकि योजनाओं की वास्तविक प्रगति स्पष्ट हो सके। उन्होंने प्रस्तावित ईको टूरिज्म योजनाओं की भौतिक प्रगति और स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष व्यय की जानकारी ली। इसके साथ ही जनपद में पार्किंग विकसित करने से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने और कम प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ बजट का समयबद्ध एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, उप निबंधक सहकारिता सुमन कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित