छपरा , सितंबर 17 -- बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वैन से 2400 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद करने के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चौक के समीप वाहन जांच के दौरान पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी में 2400 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप जब्त कर उसके चालक सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के छोटका तेघड़ा गांव निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित