भिवानी , जुलाई 21 -- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मार्च-2026 की सेकेंडरी परीक्षा के विद्यालयी, गुरुकुल एवं विद्यापीठ के विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र तथा कंपार्टमेंट/अनुत्तीर्ण कार्ड 23 और 24 जुलाई को वितरित करेगा। प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में 23 जुलाई से इनका वितरण शुरू होगा।

बोर्ड अध्यक्ष शंकर धूपड़ और सचिव ने सभी विद्यालयों, गुरुकुलों व विद्यापीठों के मुखियाओं से निर्धारित तिथि पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दस्तावेज प्राप्त करने का आग्रह किया है। भिवानी जिले के प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय के कक्ष संख्या-44 से वितरित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित