ग्लासगो , जुलाई 10 -- स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से दो अगस्त तक होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 124 भारतीय एथलीट आठ 'एबल-बॉडी' (सामान्य शारीरिक क्षमता वाले) और पांच पैरा-स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में पदक के लिए मुकाबला करेंगे। ये मुकाबले स्कॉटलैंड के चार अलग-अलग जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 'एबल-बॉडी' एथलीट एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन बॉल्स और तैराकी में हिस्सा लेंगे। इस बीच, भारत के पैरा-एथलीट पैरा-एथलेटिक्स, 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, पैरा-पावरलिफ्टिंग, पैरा-स्विमिंग और पैरा-ट्रैक साइक्लिंग में हिस्सा लेंगे।

एथलेटिक्स का मुख्य मुकाबला 27 जुलाई से एक अगस्त तक स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में आयोजित किये जायेंगे।

ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में भारत की ओर से पूर्व ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा मुख्य आकर्षण होंगे। पुरुषों का जैवलिन थ्रो फाइनल एक अगस्त को होना है, जिसमें चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स का खिताब फिर से जीतने की कोशिश करेंगे।

भारोत्तोलन स्पर्धाएं 26 से 30 जुलाई तक होगी। जिसमें दो बार की कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भारत की प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:-आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स24 जुलाई, शुक्रवार: पुरुषों की टीम फ़ाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफ़िकेशन25 जुलाई, शनिवार: महिलाओं की टीम फ़ाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफ़िकेशन26 जुलाई, रविवार: पुरुषों और महिलाओं का व्यक्तिगत ऑल-अराउंड फ़ाइनल27 जुलाई, सोमवार: उपकरण फ़ाइनल (पुरुषों की फ़्लोर एक्सरसाइज़, महिलाओं की वॉल्ट, पुरुषों का पोमेल हॉर्स, महिलाओं की अनईवन बार्स, पुरुषों की रिंग्स)28 जुलाई, मंगलवार: उपकरण फ़ाइनल (पुरुषों की वॉल्ट, महिलाओं की बैलेंस बीम, पुरुषों की पैरेलल बार्स, महिलाओं की फ़्लोर एक्सरसाइज़, पुरुषों की हॉरिज़ॉन्टल बार)एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (27 जुलाई, सोमवार)महिलाओं की हाई जंप क्वालिफ़ाइंग राउंड - ग्रुप ए और बी, पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स राउंड 1,पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालिफ़ाइंग राउंड - ग्रुप ए, पुरुषों की 100 मीटर राउंड 1, पुरुषों की टी37/38 100 मीटर राउंड 1, पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालिफ़ाइंग राउंड - ग्रुप बी, पुरुषों की 110 मीटर हर्डल्स राउंड 1महिलाओं की हैमर थ्रो क्वालिफ़ाइंग राउंड, महिलाओं की 100 मीटर राउंड 1, महिलाओं की T37/38 100 मीटर राउंड 1,महिलाओं की शॉट पुट एफ55-57 फ़ाइनल, पुरुषों की हाई जंप फ़ाइनल, महिलाओं की 800 मीटर राउंड 1, महिलाओं की टी37/38 100 मीटर फ़ाइनल।

पुरुषों की हैमर थ्रो फ़ाइनल, महिलाओं की 10,000 मीटर फ़ाइनल, पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फ़ाइनल, पुरुषों की 1500 मीटर टी20 फ़ाइनल, पुरुषों की टी37/38 100 मीटर फ़ाइनल, पुरुषों की 110 मीटर हर्डल्स फ़ाइनल।

28 जुलाई, मंगलवारमहिलाओं की हेप्टाथलॉन - 100 मीटर हर्डल्स, महिलाओं की डिस्कस थ्रो क्वालिफ़ाइंग राउंड, महिलाओं की 400 मीटर राउंड 1,महिलाओं की हेप्टाथलॉन - हाई जंप, पुरुषों की 800 मीटर राउंड 1, महिलाओं की शॉट पुट क्वालिफ़ाइंग राउंड - ग्रुप ए और बीपुरुषों की 400 मीटर दौड़ - राउंड 1, महिलाओं की हेप्टाथलॉन - शॉट पुट, महिलाओं की ऊंची कूद (हाई जंप) - फ़ाइनल।

पुरुषों की 100 मीटर दौड़ - सेमी-फ़ाइनल, पुरुषों की लंबी कूद (लॉन्ग जंप) टी20 - फ़ाइनल, महिलाओं की 100 मीटर दौड़ - सेमी-फ़ाइनल, महिलाओं की हैमर थ्रो - फ़ाइनल, पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ - फ़ाइनल, महिलाओं की हेप्टाथलॉन - 200 मीटरपुरुषों की 100 मीटर दौड़ - फ़ाइनल, महिलाओं की 100 मीटर दौड़ - फ़ाइनल,29 जुलाई, बुधवारमहिलाओं की हेप्टाथलॉन - लंबी कूद (लॉन्ग जंप),महिलाओं की 200 मीटर दौड़ - राउंड 1, पुरुषों का शॉट पुट - क्वालिफाइंग राउंड - ग्रुप ए और बी, पुरुषों की एक मील दौड़ - राउंड 1 पुरुषों की 200 मीटर दौड़ - राउंड 1, महिलाओं की ट्रिपल जंप - क्वालिफाइंग राउंड - ग्रुप ए और बी, महिलाओं की हेप्टाथलॉन - जैवलिन थ्रो, पुरुषों की 100 मीटर दौड़ टी11/12 - राउंड 1,महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) - राउंड 1, पुरुषों की 100 मीटर दौड़ टी45-47 - राउंड 1 महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ42-44/61-64 - फ़ाइनल, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) - सेमी-फ़ाइनल, महिलाओं की 800 मीटर दौड़ - सेमी-फ़ाइनल, पुरुषों की लंबी कूद (लॉन्ग जंप) - फ़ाइनल, महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ टी53/54 - फ़ाइनल, महिलाओं का शॉट पुट - फ़ाइनल, पुरुषों की 100 मीटर दौड़ टी45-47 - फ़ाइनल, पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ42-44/61-64 - फ़ाइनल, महिलाओं की हेप्टाथलॉन - 800 मीटर, महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ - फ़ाइनल।

30 जुलाई, गुरुवारपुरुषों की डेकाथलॉन - 100 मीटर, पुरुषों का पोल वॉल्ट - क्वालिफाइंग राउंड - ग्रुप ए और बी, पुरुषों की डेकाथलॉन - लंबी कूद (लॉन्ग जंप), पुरुषों का जैवलिन थ्रो - क्वालिफाइंग राउंड, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) - राउंड 1, महिलाओं की एक मील दौड़ - राउंड 1, पुरुषों की ट्रिपल जंप - क्वालिफाइंग राउंड - ग्रुप ए और बी, महिलाओं की 100मी टी45-47 राउंड 1,पुरुषों का डेकाथलॉन - शॉट पुट, महिलाओं की 400मी सेमी-फ़ाइनल, पुरुषों की 400मी सेमी-फ़ाइनल, पुरुषों का शॉट पुट फ़ाइनल, पुरुषों की 200मी सेमी-फ़ाइनल, पुरुषों का डेकाथलॉन - हाई जंप, महिलाओं का ट्रिपल जंप फ़ाइनल, महिलाओं की 100मी टी45-47 फ़ाइनल, महिलाओं की 100मी हर्डल्स फ़ाइनल, महिलाओं की 200मी सेमी-फ़ाइनल, महिलाओं का डिस्कस थ्रो फ़ाइनल, पुरुषों की 800मी सेमी-फ़ाइनल, पुरुषों का डेकाथलॉन - 400मी, महिलाओं की 5000मी फ़ाइनल, पुरुषों की 100मी टी11/12 फ़ाइनल।

31 जुलाई, शुक्रवारपुरुषों का डेकाथलॉन - 110मी हर्डल्स, महिलाओं का लॉन्ग जंप क्वालिफ़ाइंग राउंड - ग्रुप ए, पुरुषों का डेकाथलॉन - डिस्कस थ्रो,मिक्स्ड 4x400मी रिले हीट्स, महिलाओं का लॉन्ग जंप क्वालिफ़ाइंग राउंड - ग्रुप बी, महिलाओं की 200मी टी37/38 राउंड 1,पुरुषों का डिस्कस थ्रो क्वालिफ़ाइंग राउंड, महिलाओं की 400मी टी53/54 राउंड 1, पुरुषों का डेकाथलॉन - पोल वॉल्ट, पुरुषों का डेकाथलॉन - जैवलिन थ्रो, पुरुषों की 10,000मी रेस वॉक फ़ाइनल, महिलाओं का पोल वॉल्ट फ़ाइनल, महिलाओं का लॉन्ग जंप टी37/38 फ़ाइनल, पुरुषों का जैवलिन थ्रो फ़ाइनल, महिलाओं की 800मी फ़ाइनल, पुरुषों का डेकाथलॉन - 1500मी, महिलाओं की 400मी हर्डल्स फ़ाइनल, पुरुषों की 400मी हर्डल्स फ़ाइनल, पुरुषों की 200मी फ़ाइनल, महिलाओं की 200मी फ़ाइनल।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित