दरभंगा, मार्च 12 -- बिहार के प्रतिष्ठित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने गुरूवार को कहा कि 2047 के विकसित भारत निर्माण में महिलाओं का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगा।
विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग तथा जीविका, पटना के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति श्री चौधरी ने कहा कि महिलाएँ परिवार की आधारशिला मानी जाती हैं और परिवार को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत निर्माण में महिलाओं का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगा।
श्री चौधरी ने हमारी सनातन संस्कृति में पत्नी के साथ ही पति पूर्ण होता है। महिलाओं को यथोचित शिक्षा के साथ सम्मान एवं महत्त्व दिया जाता था।उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि आज शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी आदि सभी क्षेत्रों में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। 2047 के विकसित भारत निर्माण में महिलाओं का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगा। यद्यपि मध्यकाल में बाह्य आक्रमणकारियों एवं मुगल आदि शासनकाल में कुछ कारणों से नारियों पर प्रतिबंध लगाए गए। फिर बंगाल से हुए कई सामाजिक सुधार आंदोलनों के फलस्वरूप उनके अधिकार मिलने शुरू हुए। आज वे अपनी शिक्षा, संघर्ष एवं काबिलियत के बदौलत मजबूत स्थिति में हैं। उन्हें अपने कदम आगे बढ़ाते रहने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित