देहरादून/हरिद्वार , अगस्त 10 -- भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' की शुरुआत की। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध 'हर की पैड़ी' से हुआ। जहां कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित