ग्लासगो , नवंबर 26 -- वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेल अहमदाबाद में होंगे। राष्ट्रमंडल के 74 सदस्य देशों ने बुधवार को इन खेलों की मेज़बानी के लिए अहमदाबाद के नाम पर आधिकारिक ताैर पर मुहर लगा दी।

राष्ट्रमंडल खेलों की महासभा की बैठक में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इन खेलों के लिये अहमदाबाद में मेजबानी के लिए भारत के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी वर्ष में इन खेलों के आयोजन के लिए अहमदाबाद के नाम पर मुहर लगते ही गरबा नर्तकों के नृत्य और ढोल वादकों की प्रस्तुति से महासभा का सभागार गूंज उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित