इटावा , सितंबर 13 -- समाजवादी पार्टी संसदीय दल के उपनेता ओर जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार हर हाल में बनेगी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, जनता योगी सरकार से इतनी नाराज है कि सरकार को खुद ही हटाने के लिए तैयार बैठी हुई है।
इटावा में लव कुश जन्मोत्सव शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आए समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ति प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए है। कुशवाहा ने कहा कि इस बार देश की जनता बदलाव के मूड में है। उनके मुताबिक कई वर्षों बाद लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हुए हैं और माहौल बदलाव की ओर दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष के साथ है, लेकिन सत्ता के डर के कारण खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रही है। उनका दावा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
बसपा में चल रही अंदर बाहर की राजनीति से जुड़े हुए सवाल पर बाबू सिंह कुशवाहा ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बसपा एक अलग पार्टी है और उसके भीतर का मामला है, इसलिए वह इस पर कुछ नहीं कहना चाहते। वहीं जनाधिकार पार्टी को आगामी चुनाव में कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सीटों का फैसला समाजवादी पार्टी करेगी।
लव-कुश जन्मोत्सव के बहाने हुई इस बड़ी सामाजिक जुटान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पिछड़े वर्ग के विभिन्न समाजों के बीच राजनीतिक पहुंच बढ़ाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।
इटावा में लव-कुश जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान कुशवाहा, शाक्य और मौर्य समाज की बड़ी जुटान देखने को मिली। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों के नेताओं की इन समाजों के बीच सक्रियता भी बढ़ती नजर आ रही है। पूर्व मंत्री और सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मुख्यतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। रविवार शाम चार बजे शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
पूर्व मंत्री और जौनपुर से सांसद तथा जनाधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा भी शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। वह विंटेज कार में सवार होकर यात्रा का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति पर अपनी बात रखी और समाजवादी पार्टी के पक्ष में बदलाव की संभावना जताई।
बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि मौजूदा सरकार में विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार देश की जनता बदलाव के मूड में है। उनके मुताबिक कई वर्षों बाद लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हुए हैं और माहौल बदलाव की ओर दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष के साथ है, लेकिन सत्ता के डर के कारण खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रही है। उनका दावा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित