ओटावा , फरवरी 18 -- यूक्रेन में फरवरी 2022 से रुस का विशेष सैन्य अभियान शुरु होने के बाद कम से कम बीस कनाडा के भाड़े के सैनिक मारे गए है।
नेशनल पोस्ट अखबार ने ओटावा यूनिवर्सिटी के अनुबंधित प्रोफेसर जीन-फ्रेंकोइस रैटेल के हवाले से बताया कि फरवरी 2022 में रूस का विशेष सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से यूक्रेन में कम से कम 20 कनाडाई भाड़े के सैनिक मारे गए हैं।
मंगलवार को रिपोर्ट में कहा गया कि लगभग 130 कनाडाई भाड़े के सैनिक लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए यूक्रेन गए हैं, और यह भी कहा कि यूक्रेन में मारे गए कनाडाई भाड़े के सैनिकों की कुल संख्या फ्रांस और जर्मन भाड़े के सैनिकों की मौत के बराबर या उससे ज़्यादा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित