मुंबई , सितंबर 19 -- इस दशक में पहली बार बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में अंपायरों और मैच रेफ़री की फ़ीस बढ़ाने का फ़ैसला किया है। मई 2018 में बढ़ी अंतिम बार फ़ीस के तहत अंपायरों को टी20 के इतर मुक़ाबलों के लिए प्रति दिन 40 हज़ार रुपए मिला करते थे जबकि टी 20 के लिए उन्हें 20 हज़ार रुपए मिला करते थे। मैच रेफ़री के लिए यह फ़ीस क्रमश: 30 हज़ार और 15 हज़ार थी। सैकिया ने बीसीसीआई की एजीएम के बाद यह जानकारी देते हुए बढ़ी हुई फ़ीस की राशि का उल्लेख नहीं किया लेकिन उन्होंने कहा कि प्रति दिन की फ़ीस "काफ़ी बढ़ाई गई है।"सैकिया ने कहा, "हमने अंपायरों को ए, बी, सी और डी की श्रेणी में विभाजित किया है और मैच रेफ़री की फ़ीस संरचना को भी नए सिरे से तैयार किया है। अंपायरों को उनकी मेरिट के आधार पर पदस्थ किया जाएगा। अंपायर्स बोर्ड के तहत हमारे पास मूल्यांकन करने वाली टीम है। नॉकआउट मुक़ाबलों हो या अहम मुक़ाबले हों, मेरिट के हिसाब से अंपायरों को ज़िम्मेदारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित