जालौन , जून 9 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2024 के सर्वेक्षण का कार्य सभी 574 ग्राम पंचायतों में पूरा हो गया है। अब पात्र लाभार्थियों के चयन को पारदर्शी और जनसहभागिता आधारित बनाने के लिए 20 जून से ग्राम सभा स्तर पर खुली बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी ने मंगलवार को बताया कि सर्वेक्षण के आधार पर तैयार पात्रता सूची का ग्राम सभाओं में सार्वजनिक परीक्षण किया जाएगा। बैठक के दौरान ग्रामीणों द्वारा दी गई आपत्तियों और सुझावों पर भी विचार किया जाएगा, जिससे वास्तविक पात्र परिवारों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित