चंडीगढ़ , जुलाई 06 -- हरियाणा सरकार सात जुलाई को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। पंचकूला स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि कुल 198 खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित